Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट बैन

CJI सूर्यकांत के बयान से मचा था बवाल

21 May 2026

कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट बैन

चंडीगढ़। मुख्य न्यायधीश जस्टिस सूर्यकांत के एक बयान से मचे बवाल के बाद बनी कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट बैन कर दिया गया है। दरअसल CJI सूर्यकांत ने बीते सप्ताह सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान देश के बेरोजगार युवाओं की तुलना कथित तौर पर कॉकरोच से कर दी थी। उनके बवाल बढ़ने के बाद इस बयान पर सफाई भी दी थी। हालांकि युवाओं ने इस बयान का कड़ा विरोध किया और इसी कड़ी में कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत की गई थी। मजाक मजाक में शुरू की गई इस पार्टी के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर बन गए थे।

लेकिन अब पार्टी का एक्स अकाउंट भारत में बैन हो गया है। हालांकि जानकारी के मुताबिक पार्टी का इंस्टाग्राम पेज अब भी दिखाई दे रहा है। इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी के पेज ने गुरुवार को ही फॉलोअर्स के मामले में भाजपा को पीछे छोड़ दिया था। इंस्टाग्राम पर पार्टी के पेज के 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं बीजेपी के 87 लाख फॉलोअर्स हैं।
एक्स अकाउंट बंद होने पर इसके फाउंडर अभिजीत दिपके भड़क उठे हैं। उन्होंने कहा है कि जिसका डर था वही हुआ है और उनके पेज को बैन कर दिया गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, “जिसका डर था वही हुआ। पहले उन्होंने हमारे अकाउंट को हैक करने की कोशिश की जब ये नहीं हुआ तो उन्होंने इसे बैन कर दिया है। हमारा एक्स का ऑफिशियल अकाउंट इस वक्त भारत में दिखाई नहीं दे रहा है।”
उन्होंने युवाओं से इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील भी की। उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि आप लोग ये आवाज उठाएं कि आखिर इसे क्यों बैन किया गया है। इस पर ऐसा क्या लिखा था। हम सिर्फ सरकार से एकाउंटेबिलिटी मांग रहे थे। हमने कोई गलत चीज नहीं लिखी थी। और बदले में इन्होंने हमारा अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया। ये कहां की डेमोक्रेसी है। मैं चाहता हूं आप सब ये सवाल पूछें।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट बैन
CJI सूर्यकांत के बयान से मचा था बवाल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News